दो अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
Updated at : 26 Jan 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

खुलासा. पाकुड़िया के खक्सा स्थित क्रशर प्लांट से लूट मामले का उद्भेदन पाकुड़ : पाकुड़िया थाना क्षेत्र के खक्सा मटियाचुंआ मौजा स्थित क्रशर प्लांट में हुए भीषण डकैती मामले का उद्भेदन पुलिस ने किया है. एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को बताया कि डकैती में शामिल दो शातिर अपराधियों को […]
विज्ञापन
खुलासा. पाकुड़िया के खक्सा स्थित क्रशर प्लांट से लूट मामले का उद्भेदन
पाकुड़ : पाकुड़िया थाना क्षेत्र के खक्सा मटियाचुंआ मौजा स्थित क्रशर प्लांट में हुए भीषण डकैती मामले का उद्भेदन पुलिस ने किया है. एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को बताया कि डकैती में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने धर-दबोचा है. छापेमारी के क्रम में अपराधी के पास से लूटे गये कुल 68300 रुपये नकद सहित घटना में उपयोग किये गये ऑटो, तीन मोबाइल सेट को भी बरामद किया है. इसके अलावे लोहा का भुजाली, बड़ा कुल्हाड़ी भी बरामद किया है. गिरफ्तार मधुसूदन गोराइ व पलटन मरांडी शामिल है.
मधुसूदन गोराइ ने बनायी थी डकैती की योजना : एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि मधुसूदन गोराइ कुख्यात अपराधी है. लिट्टीपाड़ा में अपहरण का भी मामला इस पर मामला दर्ज है. लिट्टीपाड़ा पुलिस इसे तड़ीपार की कार्रवाई भी किया था.
जिसके बाद वह पाकुड़िया थाना क्षेत्र में रह कर ही अवैध तरीके से पत्थर खदान चलाता था. वर्तमान में उसका खदान बंद रहने पर ऑटो चलाने का काम करता था. स्थानीय पुलिस से भी काफी मेलजोल में वह रहा करता था. मधुसूदन ने ही खक्सा के मटियाचुंआ स्थित बड़ा क्रशर प्लांट में डकैती की योजना बनायी. सीमाई क्षेत्रों से अपराधियों को जमा किया. घटना के दिन सभी अपराधी पाकुड़िया पहुंच कर उसके ऑटो से पहले तलवा पहुंचा.
शराब पीने के बाद बनायी थी योजना
मधुसूदन के घर पर ही शराब पीने के बाद घटना को अंजाम देने की रणनीति बनायी. जिसके बाद सभी अपराधी वहां पहुंच कर घटना को अंजाम दिया. अपराधियों से मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने 2 लाख 30 हजार रुपये नकद लूटा था. इसके अलावे 15 मोबाइल सेट, लैपटॉप लूट कर भी अपने साथ ले गये थे. छापेमारी दल में डीएसपी मुख्यालय नवनीत ए हेंब्रम, महेशपुर प्रभाग के शिवशंकर तिवारी, पाकुड़िया थाना प्रभारी नंद कुमार सिंह के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.
एक कर्मचारी से अपराधियों ने हासिल की थी पूरी जानकारी
पुलिस के हत्थे चढ़े कुख्यात अपराधी मधुसूदन गोराई ने पुलिस के समक्ष जो खुलासा किया है, उसके मुताबिक उपरोक्त क्रशर प्लांट में कालिया नामक एक कर्मचारी से पूरी जानकारी हासिल किया था. मधुसूदन ने पुलिस को बताया कि किसी कारणवश क्रशर प्लांट से उसके मालिक ने कुछ दिन पूर्व ही काम से बाहर निकाल दिया था. मधुसूदन ने कालिया से संपर्क कर प्लांट के हर एक चीज की जानकारी हासिल किया. कालिया ने मधुसूदन को जो जानकारी दिया था,
उसके मुताबिक प्लांट के कार्यालय में करीब 10 लाख रुपये रखा जाता था, इसी उद्देश्य से उन्होंने डकैती की योजना बनायी. मधुसूदन ने पुलिस को यह भी जानकारी दिया कि उसके खदान बंद हो जाने से उसके समक्ष आर्थिक संकट आया था, जिसके बाद उसकी नजर उस क्षेत्र में संचालित सबसे बड़े क्रशर प्लांट पर पड़ी और वहीं से उन्होंने डकैती की योजना तैयार की थी. इधर एसपी श्री वर्णवाल ने बताया कि बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




