कानून के दायरे में करें काम

मनरेगा योजनाओं की हुई समीक्षा पाकुड़ : प्रखंड कार्यालय परिसर सभागार में मनरेगा के बीपीओ सुधांशु शेखर सिंह ने शनिवार को बैठक की. बैठक में सदर प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कनीय व सहायक अभियंता आदि ने हिस्सा लिया. श्री सिंह ने मौजूद पंचायत व रोजगार सेवक को मनरेगा के तहत […]
मनरेगा योजनाओं की हुई समीक्षा
पाकुड़ : प्रखंड कार्यालय परिसर सभागार में मनरेगा के बीपीओ सुधांशु शेखर सिंह ने शनिवार को बैठक की. बैठक में सदर प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कनीय व सहायक अभियंता आदि ने हिस्सा लिया. श्री सिंह ने मौजूद पंचायत व रोजगार सेवक को मनरेगा के तहत क्रियान्वित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने, पूर्ण योजनाओं का एमआइएस एंट्री करने, चल रहे योजनाओं की फोटोग्राफ अपलोड करने, मासिक प्रतिवेदन समय पर जमा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवकों को मनरेगा योजनाओं का क्रियान्वयन मनरेगा एक्ट के तहत करने का निर्देश दिया.
उन्होंने मौजूद कर्मियों को नियम कानून को ताख पर रखकर कार्य नहीं कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिन-जिन पंचायतों में मनरेगा के क्रियान्वयन में अनियमितता की शिकायतें मिल रही है वहां की स्थल जांच की जायेगी और गड़बड़ी पाये जाने पर कार्रवाई किये जायेंगे. बैठक में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं सभी पंचायतों के पंचायत व रोजगार सेवक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




