जालसाजी कर जमीन बेचने का मामला दर्ज

पाकुड़ : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दायर परिवाद में दिये गये निर्देश के आलोक में नगर थाने में धोखाधड़ी कर जमीन बेचने के मामले को लेकर मामला दर्ज किया गया है. थाना कांड संख्या 119/14 भादवि की धारा 406 एवं 418 के तहत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहसपुर गांव निवासी अब्दुल हन्नान शेख […]
पाकुड़ : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दायर परिवाद में दिये गये निर्देश के आलोक में नगर थाने में धोखाधड़ी कर जमीन बेचने के मामले को लेकर मामला दर्ज किया गया है. थाना कांड संख्या 119/14 भादवि की धारा 406 एवं 418 के तहत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहसपुर गांव निवासी अब्दुल हन्नान शेख को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
दायर परिवाद में अब्दुल मन्नान शेख ने उल्लेख किया है कि छलपूर्वक उनकी पैतृक संपत्ति को अब्दुल हन्नान शेख द्वारा दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया. शिकायत के मुताबिक सदर प्रखंड के फतेहपुर, चंद्रपाड़ा, रहसपुर एवं इशाकपुर मौजा के लगभग 16 बीघा जमीन जालसाजी कर बेच दी गयी. दायर परिवाद में उल्लेख किया गया है कि डीड संख्या 575, 577, 2634, 3832, 925, 932, 3833, 612, 574, 576, 938, 1119, 1059, 1118, 69, 2004, 3834 एवं 901 के माध्यम से जमीन की बिक्री हन्नान शेख द्वारा कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




