जांच को सिंगलौम पहुंचे एसपी, परिजनों से पूछताछ
Updated at : 06 Jan 2018 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

परिजनों ने किया शव का अंतिम संस्कार मौके पर पहुंचे एसपी, एसडीपीओ को जांच का निर्देश पाकुड़ : सुरंग बना कर अवैध तरीके से कोयले की खुदाई के क्रम में चाल धंसने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत की सूचना पुलिस को मिली थी. इसकी सूचना पर पुलिस सिंगलौम के बंद इसीएल खदान […]
विज्ञापन
परिजनों ने किया शव का अंतिम संस्कार
मौके पर पहुंचे एसपी, एसडीपीओ को जांच का निर्देश
पाकुड़ : सुरंग बना कर अवैध तरीके से कोयले की खुदाई के क्रम में चाल धंसने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत की सूचना पुलिस को मिली थी. इसकी सूचना पर पुलिस सिंगलौम के बंद इसीएल खदान की जांच करने पहुंची थी. क्षेत्र के बड़ा घघरी के समीप स्थित सिंगलौम पहाड़ है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिंगलौम में इसीएल के बंद खदान के आस-पास के क्षेत्रों से सुरंग बना कर प्रतिदिन बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कोयले की खुदाई की जाती है. पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुवार को जापानी गांव निवासी काम्बे पहाड़िया (40 वर्ष) कोयला निकाल रहा था. इस बीच चाल धंसने से वह बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे.
बताया जाता है कि मामले को रफा-दफा कर शुक्रवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल सिंगलौम पहुंच कर मृतक की पत्नी व परिजनों से पूरी मामले की जानकारी ली. हालांकि पूछताछ के क्रम में मृतक के पत्नी के द्वारा जलावन के लिए कोयला चुनने जाने के क्रम में उसकी मौत हो जाने की बात बतायी गयी है.
दुर्घटना में कई बार लोग गंवा चुके हैं जान
सिंगलौम के समीप अवैध तरीके से सुरंग बना कर कोयला निकालने के बाद मोटरसाइकिल पर लगभग 8-10 क्विंटल कोयला लोड कर जान जोखिम में डालते हुए पहाड़ी व घाटी रास्ते से कोयला ले जाने के क्रम में अब तक लगभग आधा दर्जन बार हुए दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो चुकी है. कई मामले में लिट्टीपाड़ा थाना में भी मामला दर्ज किया गया है. बावजूद न तो स्थानीय प्रशासन और न ही खनन विभाग या वन विभाग के पदाधिकारी ही इस दिशा में कोई ठोस कदम उठा पाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




