नन्ही बेटी के साथ मां ने की आत्महत्या

Published at :30 Apr 2014 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
नन्ही बेटी के साथ मां ने की आत्महत्या

हिरणपुर : प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत नारायणडीह गांव में एक साल की बच्ची व उसकी 30 वर्षीय मां का शव फांसी में लटका पाया गया. पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को सदर अस्पताल में भेज दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय सुहागिनी टुडू ने […]

विज्ञापन

हिरणपुर : प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत नारायणडीह गांव में एक साल की बच्ची व उसकी 30 वर्षीय मां का शव फांसी में लटका पाया गया. पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को सदर अस्पताल में भेज दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय सुहागिनी टुडू ने पहले अपने एक साल की बच्ची के गले में फंदा लगाकर अपने ही घर के कमरे में लटका दिया और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना का उद्भेदन सोमवार को रात लगभग सात बजे उस वक्त हुआ जब मृतका के सास ने घर का दरवाजा खोला. मामले की सूचना ग्राम प्रधान व मुखिया द्वारा पुलिस को दी गयी. बच्ची व मां ने किस कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या की इसका खुलासा समाचार भेजे जाने तक नहीं हो पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola