नक्सलियों ने ऐसे की एसपी बलिहार की हत्या, पुलिस को भनक तक नहीं लगी, जानें पूरी घटना

रांची : पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार और उनके छह अंगरक्षकों की जुलाई 2013 में हुई हत्या पूरी प्लानिंग के तहत नक्सलियों ने की थी जिसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी. इस मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य प्रकाश में आया है जिसने सबको चौंकाकर रख दिया है. ‘जी हां’, घटना के दिन […]
रांची : पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार और उनके छह अंगरक्षकों की जुलाई 2013 में हुई हत्या पूरी प्लानिंग के तहत नक्सलियों ने की थी जिसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी. इस मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य प्रकाश में आया है जिसने सबको चौंकाकर रख दिया है. ‘जी हां’, घटना के दिन जब बलिहार पाकुड़ से दुमका डीआइजी की बैठक में शामिल होने से रहे थे, तो घटनास्थल काठीकुंड से दो नक्सली सिद्धू किस्कू और बाबूजी सोरेन मोटरसाइकिल से पीछे-पीछे दुमका गया था. बैठक के बाद जब एसपी दुमका से पाकुड़ के लिए लौट रहे थे, तो उनके पीछे दोनों नक्सली आ रहा था. रास्ते से सिद्धू ने मोबाइल से प्रवीर दा को सूचना दी कि एसपी साहब दो गाड़ी से जमनी पिकेट पार किये हैं. इसके बाद मौके पर सुबह 7:30 बजे से तैनात पूरा नक्सली दस्ता अलर्ट हो गया. जब एसपी की गाड़ी सड़क पर कलवर्ट के पास पहुंचा, तो गाड़ी धीमी हो गयी.
एसपी की गाड़ी की टायर पर पहली गोली घटना का नेतृत्व कर रहे बिहार-झारखंड उत्तरी छत्तीसगढ़ स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य सुखलाल मुर्मू उर्फ हिरेंद्र उर्फ अमृत उर्फ धीरेंद्र ने मारी थी. इसके बाद नंदलाल मांझी उर्फ विजय उर्फ प्रवीर दा और ताला दा उर्फ सहदेव राय के दस्ते ने एसपी की गाड़ियों पर अंधाधुंध फायरिंग झोंक दी थी. इसी क्रम में एक सिपाही हाथ ऊपर करके भागा था. इसलिए नक्सलियों ने उसे नहीं मारा.
2014 लोकसभा चुनाव में भी पुलिस टीम पर हमला कर लूटे थे हथियार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




