ePaper

चुनाव : निष्पक्ष मतगणना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी

Updated at : 27 Feb 2026 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव : निष्पक्ष मतगणना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी

उन्होंने सभी नियुक्त कर्मियों को निर्धारित समय से पूर्व उपस्थित होने तथा अपना पहचान-पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखने के निर्देश दिया.

विज्ञापन

बिना आइकार्ड मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं, सजगता से करें ड्यूटी कैप्शन- प्रशिक्षण में मौजूद कर्मी नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ कृषि उत्पादन बाजार समिति में नगरपालिका आम निर्वाचन के तहत मतगणना सहायक एवं मतगणना पर्यवेक्षकों का आधिकारिक प्रशिक्षण शिविर लगा. अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने की. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी नियुक्त कर्मियों को निर्धारित समय से पूर्व उपस्थित होने तथा अपना पहचान-पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखने के निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना आइडी कार्ड के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. प्रशिक्षण के दौरान मतपेटिका खोलने की प्रक्रिया, मतपत्रों की छंटाई, बंडलिंग, गणना, अभिलेख संधारण, मतगणना हॉल में अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी चरणों की विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही रिजर्व कर्मियों की तैनाती एवं आवश्यकता पड़ने पर उनकी भूमिका के संबंध में भी अवगत कराया गया. उपायुक्त ने सभी कर्मियों से पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील करते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं विश्वसनीय मतगणना लोकतंत्र की मजबूती का आधार है.

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola