अवैध बालू उठाव करते पांच ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर : थाना क्षेत्र के गढ़वाड़ी समीप बांसलोई नदी पर बने नये गढ़वाड़ी-लक्खीपुर ब्रिज के समीप नियम के विरूद्ध बालू उठाव करते पांच ट्रैक्टरों को थाना प्रभारी महेशपुर सुरेन्द्र कुमार सिंह ने शनिवार को जब्त कर लिया. जिसके बाद सभी जब्त ट्रैक्टरों को थाने में रखा गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना के […]
महेशपुर : थाना क्षेत्र के गढ़वाड़ी समीप बांसलोई नदी पर बने नये गढ़वाड़ी-लक्खीपुर ब्रिज के समीप नियम के विरूद्ध बालू उठाव करते पांच ट्रैक्टरों को थाना प्रभारी महेशपुर सुरेन्द्र कुमार सिंह ने शनिवार को जब्त कर लिया. जिसके बाद सभी जब्त ट्रैक्टरों को थाने में रखा गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना के बाद छापेमारी की गयी. जिसमें पांच वाहनों को जब्त किया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि कुछ लोग मौके से फरार हो गये. पुलिस की पकड़ में नहीं आये. नियमानुसार बड़े पुल के दोनों तरफ 500 मीटर के दायरे से बालू उठाव पर प्रतिबंध है. इससे पुल के कमजोर होने की संभावना रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




