टूट रहा कार्यकर्ताओं का मनोबल

पाकुड़ : झारखंड मुक्ति मोरचा सदर प्रखंड के पंचायत कमेटी की बैठक मंगलवार को जानकीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हाजी शेराजुल शेख ने की. बैठक में सदर प्रखंड के 36 पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्षों ने हिस्सा लिया. बैठक में हाजी शेराजुल ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी संगठन […]
पाकुड़ : झारखंड मुक्ति मोरचा सदर प्रखंड के पंचायत कमेटी की बैठक मंगलवार को जानकीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हाजी शेराजुल शेख ने की. बैठक में सदर प्रखंड के 36 पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्षों ने हिस्सा लिया.
बैठक में हाजी शेराजुल ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी संगठन से हटकर काम कर रहे है. उन्होंने कहा कि प्रत्याशी बनने के बाद ना तो पार्टी के प्रखंड कमेटी और ना ही पंचायत कमेटी के साथ अब तक बैठक की गयी है. उन्होंने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी विजय हांसदा व स्थानीय विधायक अकील अख्तर कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि तीन दिनों के अंदर प्रखंड व पंचायत कमेटी के साथ प्रत्याशी द्वारा वार्ता नहीं किया गया, तो मजबूर होकर वैकल्पिक फैसला लेना पड़ेगा. मौके पर फजलुर रहमान, कासफुल शेख, अनिकुल इस्लाम, कलाम शेख, रफिक शेख, अजफारूल शेख आदि ने भी विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




