ऑटो पलटने से युवक घायल हालत गंभीर, रेफर

Updated at : 26 Aug 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो पलटने से युवक घायल हालत गंभीर, रेफर

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के कीताझोर के समीप शुक्रवार की शाम ऑटो पलटने से 25 वर्षीय युवक घायल हो गया. इसकी पहचान मोहन पहाड़िया के रूप में की गयी है. जानकारी के मुताबिक ऑटो संख्या जेएच 04 जे 2211 बड़हरवा से पाकुड़ की ओर काफी तेज गति से आ रहा था. इसी क्रम में […]

विज्ञापन

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के कीताझोर के समीप शुक्रवार की शाम ऑटो पलटने से 25 वर्षीय युवक घायल हो गया. इसकी पहचान मोहन पहाड़िया के रूप में की गयी है. जानकारी के मुताबिक ऑटो संख्या जेएच 04 जे 2211 बड़हरवा से पाकुड़ की ओर काफी तेज गति से आ रहा था. इसी क्रम में कीताझोर मोड़ के पास घुमाव होने के कारण ऑटो पलट गयी.

जिसमें मोहन पहाड़िया घायल हो गया. इधर घटना की सूचना मिलते नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. इधर पुलिस ने ऑटो को जब्त करते हुए ऑटो चालक राधेश्याम राम को हिरासत में लेकर थाना ले आयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola