प्राकृतिक स्रोतों से पानी की जांच कर तैयार करें प्रस्ताव

Updated at : 22 Aug 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
प्राकृतिक स्रोतों से पानी की जांच कर तैयार करें प्रस्ताव

समीक्षा. योजना समिति की बैठक में चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सदस्यों से मांगा सुझाव, कहा होगा सुधार ग्रामीण जलापूर्ति योजना को सुदृढ़ करने की कही बात पाकुड़ : समाहरणालय के सभागार कक्ष में जल संसाधन तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता […]

विज्ञापन

समीक्षा. योजना समिति की बैठक में चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा

विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सदस्यों से मांगा सुझाव, कहा होगा सुधार
ग्रामीण जलापूर्ति योजना को सुदृढ़ करने की कही बात
पाकुड़ : समाहरणालय के सभागार कक्ष में जल संसाधन तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में योजना समिति की बैठक संपन्न हुई. जिसमें उपस्थित पदाधिकारी व समिति के सदस्यों से जिले में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर सुझाव भी मांगा गया. इससे पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने पूर्व के हुए बैठक में लिए गये प्रस्ताव व सुझाव की बारीकी से विभागवार समीक्षा की. इस क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ की ओर से मंत्री श्री चौधरी को बताया कि पाकुड़िया ग्रामीण जलापूर्ति योजना दुर्गापुर डैम से पाकुड़िया के मार्ग में पड़ने वाले गांवों को सम्मिलित कर पुनरीक्षित डीपीआर तैयार कर लिया गया है. साथ ही आमतल्ला से आस-पास के गांवों में जलापूर्ति योजना का भी प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है.
मंत्री श्री चौधरी ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ के कार्यपालक अभियंता को प्राकृतिक स्रोतों से पानी की उपलब्धता की जांच कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. वहीं मंत्री श्री चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग की भी समीक्षा की. जिसमें सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में 84 चिकित्सा पदाधिकारी का पद स्वीकृत हैं, जिसके एवज में मात्र 31 पद पर ही चिकित्सक कार्यरत हैं. जिला में चिकित्सा पदाधिकारियों की कमी है. जिस कारण रामचंद्रपुर पंचायत में बीड़ी मजदूर अस्पताल को कार्यशील नहीं किया जा रहा है. इधर विधायक आलमगीर आलम ने भी उपरोक्त मामले को उठाते हुए कहा कि उक्त अस्पताल को विभाग व्यवस्थित करें ताकि उस क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके. साथ ही क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप की रोकथाम को लेकर भी विभाग को सख्ती से निबटने की मांग रखी. जिस पर मंत्री श्री चौधरी ने उपायुक्त व सिविल सर्जन को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके अलावे विद्युत विभाग, आरइओ, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभाग की भी बारी-बारी से समीक्षा की. इधर सांसद प्रतिनिधि की ओर से बैठक में मौजूद झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने बंद पड़े शहरी जलापूर्ति योजना को चालू कराने का मांग की. जिस पर मंत्री ने अविलंब इसे चालू कराने का आश्वासन दिया. इसके अलावे मंत्री श्री चौधरी ने जिला बीस सूत्री व जिला निगरानी सह सतर्कता समिति के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. जिला बीस सूत्री की बैठक में मौजूद सदस्यों ने मंत्री के समक्ष योजनाओं में बरती जा रही विभागीय शिथिलता का भी मामला रखा. जिस पर मंत्री श्री चौधरी ने पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. मौके पर उपायुक्त दिलीप कुमार झा, महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी, पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम, उपविकास आयुक्त अजीत शंकर, डीआरडीए निदेशक सुनील कुमार सिंह, एसडीओ जितेंद्र कुमार देव, डीएफओ रजनीश कुमार, जिप अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला उर्फ पिंकु शुक्ला सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola