कोलकाता में करते थे हथियार सप्लाई

Updated at : 19 Aug 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता में करते थे हथियार सप्लाई

खुलासा . गिरफ्तार हथियार तस्करी के आरोपितों ने पुलिस के समक्ष उगले कई राज मुंगेेर में बने अवैध हथियारों को झारखंड के विभिन्न जिले के अलावा बंगाल में भी भेजा जाता था. हथियार तस्करी मामले में कई लोगों के नाम सामने आये हैं. पुलिस छानबीन में जुट गयी है. पाकुड़ : पुलिस व बदमाशों के […]

विज्ञापन

खुलासा . गिरफ्तार हथियार तस्करी के आरोपितों ने पुलिस के समक्ष उगले कई राज

मुंगेेर में बने अवैध हथियारों को झारखंड के विभिन्न जिले के अलावा बंगाल में भी भेजा जाता था. हथियार तस्करी मामले में कई लोगों के नाम सामने आये हैं. पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
पाकुड़ : पुलिस व बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार दो बदमाशों ने पुलिस के समक्ष कई अहम राज उगले हैं. कड़ी पूछताछ के बीच पुलिस के समक्ष बदमाशों ने जो खुलासा किया है वह काफी चौंका देना वाला है. जानकारी के मुताबिक दोनों बदमाश अक्सर हथियार का बड़ा खेप अलग-अलग रास्ते से कोलकाता पहुंचाने का काम करते थे. इस बीच रास्ते में भी किसी अंजान व्यक्ति से संपर्क होने पर भी उन्हें राशि वसूल कर हथियार मुहैया करा देता था.
मुठभेड़ के दौरान गिरिडीह का युवक मो शौकत काफी दिनों से हथियार सप्लाई के धंधे से जुड़ा हुआ है. गौरतलब हो कि अमड़ापाड़ा-पैनम लिंक पथ पर गुरुवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने एक होटल में छापेमारी किया था. जहां बदमाशों की ओर से दो राउंड व पुलिस की ओर से पांच राउंड गोली चलायी गयी थी. इस बीच दो बदमाश मौके से फायरिंग करते हुए भाग निकलने में सफल हुआ था. जबकि भारी मात्रा में हथियार के साथ दो अपराधी मौके से ही दबोच लिये गये थे. दोनों युवक मो शौकत व मो रुस्तम के विरुद्ध पुलिस ने अमड़ापाड़ा थाना में मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है.
कई स्थानों पर पुलिस कर रही छापेमारी : भारी मात्रा में हथियार के साथ धराये युवकों के खुलासे के बाद एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर अलग-अलग टीम गठित की गयी है. जानकारी के मुताबिक गठित टीम बिहार के मुंगेर, भागलपुर, झारखंड के देवघर व गिरिडीह में छापेमारी कर रही है. पाकुड़ पुलिस हथियार सप्लाई करने के गिरोह की तह तक जाने के प्रयास में जुटी हुई है. पुलिस का मानना है कि एक बड़ा रैकेट इस क्षेत्र में संचालित है जो काफी दिनों से इस कारोबार से जुड़े हैं.
हथियार खरीदने वाले स्थानीय बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
अमड़ापाड़ा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र अमड़ापाड़ा में हथियार बेचने आये बदमाशों से मिले सुराग के बाद पुलिस स्थानीय बदमाशों की तलाश में जुटी है. पुलिस हर बिंदु पर जांच शुरू की है. पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि आखिर स्थानीय स्तर पर कौन सा अपराधी गिरोह सक्रिय है जहां हथियार का जखीरा पहुंचाने के लिए अपराधी आये थे. मौके से फरार दो बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. दूसरे दिन भी एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अमड़ापाड़ा क्षेत्र के संभावित ठिकानों, पहाड़ों व जंगलों में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सर्च अभियान चलाया है.
क्या कहते हैं एसपी
गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है. जिसके आधार पर अलग-अलग टीम गठित की गयी है. टीम बिहार व झारखंड के कई हिस्सों में छापेमारी कर रही है.
शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल, एसपी
कम में खरीद कर अधिक दाम में हथियार बेचता था शौकत
पुलिस को दिये बयान में अपराधी शौकत अंसारी ने बताया कि वह कम दामों में हथियार की खरीदारी कर उसे अधिक दामों में बेचा करता था. बताया कि देशी कट्टा को 2 हजार में खरीद कर तीन हजार में, पिस्टल 10 हजार में खरीद कर 12 हजार में तथा कारबाइन 15 हजार में खरीद कर 20 हजार में विभिन्न जगहों पर बेचा करता था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शौकत अंसारी अपने साथियों के साथ जमालपुर से माल उठा कर पहले गिरिडीह से ट्रेन से जसीडीह आया. फिर जसीडीह से बस के माध्यम से दुमका तथा बस से ही दुमका से पाकुड़ आया. जिसके बाद हथियारों के सप्लाई करने वे लोग अमड़ापाड़ा पहुंचे थे. सूत्रों की मानें तो अमड़ापाड़ा आने के क्रम में अपराधी कई जगह हथियारों की डिलीवरी भी कर चुके थे. बाकी हथियारों की डिलीवरी अमड़ापाड़ा में करने वाले थे जिसकी भनक पुलिस को लगते ही पुलिस ने छापेमारी कर अपराधियों को दबोचा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शौकत अंसारी पहले पाकुड़ में किराना दुकान में काम किया करता था. बाद में उसने सब्जी बेचने का काम शुरू किया. इसी दौरान शौकत का संपर्क देवघर जिले के बमनडीहा निवासी आरिफ अंसारी के साथ हुआ. आरिफ ने उसे सब्जी बेचने का काम छोड़ कर हथियार सप्लाई के कारोबार से जुड़ने को कहा. जिसके बाद शौकत हथियार सप्लाई के काम से जुड़ा. पुलिस सूत्रों की मानें तो शौकत अंसारी आर्म्स एक्ट मामले में गिरिडीह में जेल भी जा चुका है.
संदीप की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस
अमड़ापाड़ा-पैनम लिंक पथ पर अपराधियों व पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ मामले में तीन के विरुद्ध अमड़ापाड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है. एएसआइ सिंहनाथ दुबे के बयान पर थाना में गिरीडीह के झगरी निवासी शौकत अंसारी, एटालपिटी निवासी रूस्तम अंसारी व झगरी निवासी संदीप महतो के विरुद्ध थाना में कांड संख्या 34/17 दर्ज किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार शौकत अंसारी व रूस्तम अंसारी को शुक्रवार को जेल भेज दिया है. मुख्य अपराधी शौकत अंसारी ने पुलिस को कई राज बताये हैं. जिसके आधार पर पुलिस फरार संदीप महतो की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola