व्यवसायी के घर डकैती मामले में पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

पाकुड़ : थाना के समीप थानापाड़ा मुहल्ले में दवा व्यवसायी के घर हुए डकैती मामले में पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. सूत्रों की मानें तो एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर एसडीपीओ श्रवण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर थाना मुफस्सिल थाना व आस-पास के क्षेत्रों […]
पाकुड़ : थाना के समीप थानापाड़ा मुहल्ले में दवा व्यवसायी के घर हुए डकैती मामले में पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. सूत्रों की मानें तो एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर एसडीपीओ श्रवण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर थाना मुफस्सिल थाना व आस-पास के क्षेत्रों में दर्जनों संभावित ठिकानों पर छापेमारी किया है. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है.
गौरतलब हो कि अपराधियों ने व्यवसायी प्रदीप्त कुमार मंडल के घर के खिड़की के ग्रिल को उखाड़ कर अंदर घुसे थे और बेडरूम का दरवाजा तोड़ कर नकदी सहित लाखों रूपये की लूट-पाट किया था. इस घटना में अपराधियों ने व्यवसायी व उनकी पत्नी को घायल भी कर दिया था. पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना से संबंधित कई सुराग पुलिस को हाथ लगा है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




