बांसलोई नदी पर पुल के एप्रोच पथ की हुई मरम्मत

Updated at : 14 Jul 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
बांसलोई नदी पर पुल के एप्रोच पथ की हुई मरम्मत

डीसे के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम ने की जांच आठ जुलाई को प्रभात खबर में छपे समाचार पर डीसी ने लिया संज्ञान महेशपुर : उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश पर बांसलोई नदी पर बने पुल पर एप्रोच पथ की जांच जिला स्तरीय टीम ने की. टीम के जांच के बाद सड़क पर बने गड्ढे को […]

विज्ञापन

डीसे के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम ने की जांच

आठ जुलाई को प्रभात खबर में छपे समाचार पर डीसी ने लिया संज्ञान
महेशपुर : उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश पर बांसलोई नदी पर बने पुल पर एप्रोच पथ की जांच जिला स्तरीय टीम ने की. टीम के जांच के बाद सड़क पर बने गड्ढे को भर कर लेवल करवाया गया. गौरतलब हो कि प्रभात खबर अखबार ने 8 जुलाई 2017 के अंक में ‘ निर्माण के कुछ दिन बाद ही धंसने लगा एप्रोच’ पथ शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था.
खबर पर संज्ञान लेते उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम ने एप्रोच पथ की जांच की. जांच के बाद धंसे हुए गड्ढों को संवेदक के लोगों द्वारा भर कर लेवेल कर दिया गया है. हालांकि बरसात के बाद एप्रोच पथ को पुनः संवेदक द्वारा बनाया जायेगा. उसके बाद ही इस कार्य में राशि भुगतान की जायेगी. संवेदक द्वारा एप्रोच पथ तो बना दिया गया था पर भुगतान पर रोक लगायी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola