एसपी ने किया फायरिंग बट का निरीक्षण

पाकुड़ : पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने हिरणपुर थाना क्षेत्र के सिलकुट्टी स्थित फायरिंग बट का निरीक्षण किया. इस क्रम पुलिस अधीक्षक श्री वर्णवाल ने निरीक्षण के क्रम में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त स्थल में फायरिंग बट को इस वर्ष हर हाल में विकसित करने की दिशा में पहल की जायेगी. इसे […]
पाकुड़ : पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने हिरणपुर थाना क्षेत्र के सिलकुट्टी स्थित फायरिंग बट का निरीक्षण किया. इस क्रम पुलिस अधीक्षक श्री वर्णवाल ने निरीक्षण के क्रम में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त स्थल में फायरिंग बट को इस वर्ष हर हाल में विकसित करने की दिशा में पहल की जायेगी.
इसे लेकर एसपी श्री वर्णवाल ने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. कहा : फायरिंग बट का आधुनिकीकरण होने से पुलिस पदाधिकारी व जवानों को भी काफी लाभ मिलेगा. इसको लेकर जमीन चिह्नित कर हस्तानांतरण की प्रक्रिया चल रही है. मौके पर मुख्यालय डीएसपी नवनीत ए हेंब्रम, सार्जेंट अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




