ePaper

जल बचाव तथा पौधरोपण जागरूकता अभियान चलाया गया

Updated at : 24 Apr 2025 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
जल बचाव तथा पौधरोपण जागरूकता अभियान चलाया गया

प्रखंड क्षेत्र स्थित नंदलाल उच्च विद्यालय प्लस 2 अर्रू में प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में गुरुवार को जल बचाव तथा पौधरोपण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पेड़ पौधे नहीं रहेंगे, तो जल संचयन करना कठिन है फोटो. मौके पर मौजूद लोग सेन्हा. प्रखंड क्षेत्र स्थित नंदलाल उच्च विद्यालय प्लस 2 अर्रू में प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में गुरुवार को जल बचाव तथा पौधरोपण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया. वहीं प्रकृति संरक्षण के लिये प्रधानाध्यापिका नैंसी सीमा लकड़ा और शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्र छात्राओं द्वारा पौधरोपण किया गया. साथ ही पौधरोपण कर शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाल कर पौधरोपण कर जल बचने के लिये क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया. छात्र छात्राओं द्वारा जागरूकता अभियान चलाते हुए संदेश दिया गया कि जल है, तो कल है. वहीं प्रधानाध्यापिका नैंसी सीमा लकड़ा ने कहा कि पृथ्वी पर पेड़ पौधा नहीं रहेगा, तो जल संचयन करना कठिन है.जल को बचाने के लिये अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ पौधा लगाना होगा. आजकल अंधाधुंध पेड़ पौधा कटने के कारण पानी धरातल के अंदर चला जा रहा है. छात्र छात्राओं से अपील करते हुए कहा गया कि शादी विवाह या जन्म दिन समारोह हो या कोई उत्सव हो तो उस मौके में सभी लोग फलदार और छायादार वृक्ष लगायें और गांव घर मे अन्य लोगों को भी पेड़ पौधा लगाने के लिये प्रेरित करें पेड़ पौधा लगाने से प्रकृति का संरक्षण होगा और जल संचयन भी होगा.साथ ही कहा कि अंधाधुंध कटाई से पेड़ पौधा कम होने के कारण वायु और जल दूषित हो रहा है.जिस कारण से मनुष्य,पशु पक्षी में अनेकों तरह की बीमारियां फैल रही है.इस लिये शुद्ध जल और शुद्ध वायु मनुष्य और पशु पक्षी सभी के लिये आवश्यक है. मौके पर अभियान में दीपा चौधरी, अनिल उरांव, विक्रम कुमार महतो, आशीष अमन कच्छप, सौरभ केशरी, दीपा बाखला, सीमा कुजूर, सहजुदला अंसारी, पायल कच्छप, कंचन कुमारी समेत सभी शिक्षक शिक्षिका और छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola