विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है राज्य सरकार : ओम सिंह

Updated:
विज्ञापन

विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है राज्य सरकार : ओम सिंह

विज्ञापन

लोहरदगा. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने रांची विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक व प्रशासनिक अनियमितताओं पर गहरी चिंता जतायी है. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार पर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. श्री सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक कैलेंडर का अभाव है और सत्र दो वर्षों की देरी से चल रहे हैं. परीक्षाओं के आयोजन और परिणामों में विलंब के कारण विद्यार्थी मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं. उन्होंने 2024-28 सत्र के सेमेस्टर वन के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थी अवसाद में हैं. महाविद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी से पढ़ाई बाधित हो रही है. उन्होंने राज्यपाल से अविलंब हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है ताकि शिक्षा के प्रति राज्य सरकार की उदासीनता पर लगाम लग सके और विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित हो सके. मॉडल पंचायत भवन निर्माण को लेकर स्थल चयन किया गया

सेन्हा़ प्रखंड क्षेत्र के बूटी में मॉडल पंचायत भवन निर्माण को लेकर जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, बीडीओ संग्राम मुर्मू, पंचायत सचिव सुजीत उरांव, अंचल अमीन कुदरत सिंह खेरवार ने स्थल निरीक्षण किया. पंचायत भवन निर्माण के लिए कंडरा बूटी पथ पर स्थित जलमीनार के समीप स्थल का चयन किया गया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola