आदिवासियों का सीट घटने नहीं देंगे ,परिसीमन का विरोध करेंगे : सांसद सुखदेव भगत
मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस झारखंड में परिसीमन का पुरजोर विरोध करेगी। आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है।
लोहरदगा. लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक ब्राम्बे, मांडर में आयोजित हुई. इसमें झारखंड प्रभारी के राजू, संगठन प्रभारी बेला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सांसद सुखदेव भगत, मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और लोकसभा प्रभारी अशोक चौधरी समेत विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल हुए.
लोकसभा स्तर तक संगठन को सक्रिय करना
झारखंड प्रभारी के राजू ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर काम करना होगा. जिन्हें दायित्व मिला है, वे ईमानदारी से सौंपे गये कार्यों को पूरा करें. अगले तीन माह में इसकी समीक्षा की जायेगी. संगठन प्रभारी बेला ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बूथ से लोकसभा स्तर तक संगठन को सक्रिय करना होगा.
खनिज विधेयक और परिसीमन का विरोध
सांसद सुखदेव भगत ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए केंद्र सरकार के प्रस्तावित खान, खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 पर आपत्ति जतायी. उन्होंने कहा कि इससे आदिवासियों के हित प्रभावित होंगे और राज्य की आय पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. उन्होंने भूमि सर्वे में हुई विसंगतियों को दूर करने तथा पेसा कानून सख्ती से लागू करने की मांग की.
ये भी पढ़ें: सरकार जनता के साथ, जनता के हित में लिया गया फैसला : धीरज प्रसाद साहू
परिसीमन का पुरजोर विरोध
भगत ने कहा कि झारखंड में होने वाले परिसीमन का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी. इससे आदिवासी बहुल क्षेत्रों की सीटों पर असर पड़ सकता है, जिसे स्वीकार नहीं किया जायेगा. बैठक में केशव महतो कमलेश, नेहा शिल्पी तिर्की, बंधु तिर्की, अशोक चौधरी समेत जिला अध्यक्षों ने भी विचार रखे. कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By गोपी कृष्ण
गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









