गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन और दावते इस्लामी का राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न

Updated:
विज्ञापन

गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन और दावते इस्लामी का राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न

विज्ञापन

लोहरदगा़ लोहरदगा में गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन और दावते इस्लामी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य राज्य स्तरीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आये समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की, जिससे इस आयोजन को एक राष्ट्रीय स्वरूप प्राप्त हुआ. मुख्य संबोधन और सामाजिक संदेश : कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, दावते इस्लामी इंडिया के चीफ सैयद आरिफ अली अत्तारी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है. उन्होंने युवाओं को समाजहित में आगे आने के लिए प्रेरित किया और संगठन द्वारा चलायेे जा रहे शैक्षणिक व सामाजिक अभियानों की विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में एक विशेष प्रेजेंटेशन के माध्यम से संस्थाओं द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, और राहत कार्यों के क्षेत्र में की जा रही गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया. विशिष्ट सम्मान और उपस्थिति : समारोह के दौरान समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया. जमीयतुल कुरैश 84 पंचायत (झारखंड) के प्रदेश अध्यक्ष और कुरैश कॉन्फ्रेंस (रजि.) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी को उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए विशेष रूप से नवाजा गया. वक्ताओं ने उन्हें सेवा और समर्पण का एक आदर्श उदाहरण बताया. इस मौके पर जीएनआरएफ झारखंड के हेड फैज अत्तारी, हाजी शमशेर क़ुरैशी, मुहिबुल्लाह अंसारी, सनाउल्लाह अंसारी सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola