इतिहास गवाह है, हिंदू कभी आक्रमणकारी तथा पीठ पर छुरा मारने का कार्य नहीं किया है : ओमप्रकाश सिंह

Updated:
विज्ञापन
इतिहास गवाह है, हिंदू कभी आक्रमणकारी तथा पीठ पर छुरा मारने का कार्य नहीं किया है : ओमप्रकाश सिंह

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने कल कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार की मानवता पर कलंक बताया है.

विज्ञापन

लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने कल कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार की मानवता पर कलंक बताया है. उन्होंने कहा है कि विश्व में कहीं कोई इस तरह जाति-धर्म पूछ कर हत्या करने का अपराध नहीं करता है. यह एक सुनियोजित षड्यंत्र पाक में रह रहे नापाक लश्कर के कट्टरपंथियों ने किया है. एक नवदंपति को मार कर यह कहना कि जाकर मोदी को बताना. यह अपराध भारत को चुनौती के रूप में दिया गया कायराना साजिश है. यह अलगाववादी देश के अखंडता को तोड़ने वाले. सामने से भारत का सामना करने की हिम्मत नहीं कर सकते. वह निरपराध पर्यटकों की हत्या कर सनातन समाज तथा देश को चुनौती देना चाहते हैं. भाजपा नेता ने कहा है कि इतिहास गवाह है हिंदू सनातन कभी आक्रमणकारी तथा पीठ पर छुरा मारने का कार्य नहीं किया है. बल्कि वसुधैवकुटुंबकम की नीति का ही अनुसरण किया है. उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार से घटना को चुनौती के रूप में लेने का आग्रह करते हुए ईट का जवाब पत्थर से देने तथा एक बार पुनः सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने की मांग की है. इस घटना की निंदा करने वालों में भाजपा नेता बृज बिहारी प्रसाद , राज किशोर महतो, संजय बर्मन ,दीपक सराफ ,अजय पंकज ,अनुपम प्रकाश कु़ंवर ,ओम गुप्ता ,दिलीप पटनायक ,अतुल कुमार, हर्षित कुमार, बबलू जायसवाल,शुभम पंकज आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola