ePaper

.लोहरदगा में चला हेलमेट चेकिंग अभियान

Updated at : 07 Nov 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
.लोहरदगा में चला हेलमेट चेकिंग अभियान

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया.

विज्ञापन

लोहरदगा. सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया. शहर के समाहरणालय के पास पुलिस की टीम ने दोपहिया वाहन चालकों की जांच की. इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले कई चालकों को रोका गया और स्पॉट फाइन किया गया. पुलिस ने लोगों को समझाया कि हेलमेट पहनना न केवल कानून का पालन है, बल्कि जीवन सुरक्षा का भी अहम साधन है. टैफिक थाना प्रभारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता लाना है.उ न्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. स्थानीय नागरिकों ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयेगी और लोग अधिक सतर्क होंगे. लोगों से आग्रह किया गया कि अपने नाबालिग को मोटरसाइकिल चलाने की अनुमति न दें.

कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण

लोहरदगा. लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कई पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है. सेन्हा के थाना प्रभारी वारिस हुसैन को पुलिस लाइन भेजा गया. कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार को पुलिस अवर निरीक्षक लोहरदगा थाना बनाया गया. वहीं अजीत कुमार को कुडू का थाना प्रभारी बनाया गया है. नीरज झा को सेन्हा थाना प्रभारी बनाया गया. हर्षवर्धन कुमार सिंह को कोट स्थानांतरित किया गया. सुमन मिंज को थाना प्रभारी जोबांग बनाया गया है. मानस कुमार साधू को किस्को थाना प्रभारी बनाया गया. सेरेगदाग के थाना प्रभारी रामाशीष यादव को कुडू थाना भेजा गया है. नरेश कुमार यादव को सेरेगदाग का थाना प्रभारी बनाया गया है. महिला थाना प्रभारी जेनी सुधा तिग्गा को सीसीआर भेजा गया. विनीता हेंब्रम को महिला थाना प्रभारी बनाया गया. अमित कुमार मूर्मू को लोहरदगा थाना भेजा गया है. लक्ष्मण हांसदा को थाना प्रभारी अहातू बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola