ePaper

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सधनु भगत का हुआ निधन, बाबूलाल मरांडी की कैबिनेट का थे हिस्सा

Updated at : 13 Nov 2024 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
sadhnu-bhagat

सधनु भगत की तस्वीर, रामेश्वर उरांव परिवार से मिलने पहुंचे

Lohardaga News : झारखंड की पहली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सधनु भगत का आज सुबह निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही इलाके में शोक फैल गया.

विज्ञापन

Lohardaga News: लोहरदगा के पूर्व विधायक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सधनु भगत का निधन हो गया. बुधवार 13 नवंबर को सुबह 9:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. सधनू भगत का जन्म 19 जनवरी 1946 को हुआ था.

झारखंड की पहली सरकार में बने थे कैबिनेट मंत्री

सधनु भगत एकीकृत बिहार में वर्ष 1995 में पहली बार लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे. दूसरी बार सधनु भगत ने लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर जीत सुनिश्चित की और 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग होने के बाद झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने.

निधन की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग और मंत्री रामेश्वर उरांव पहुंचे आवास

अपने नेता के निधन की सूचना पर बडी संख्या में लोग लोहरदगा ब्लॉक के पास स्थित आवास में पहुंचे और शोक व्यक्त किया. सधनु भगत पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन पर लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सधनु भगत सादगी के लिए जाने जाते थे और उनकी व्यवहार कुशलता के सभी कायल थे.मंत्री डॉ.रामेश्वर उरांव उनकी निधन की सूचना मिलते ही सधनु भगत के आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया.

Also Read : झारखंड की बोरियो सीट झामुमो का गढ़, बीजेपी सिर्फ दो बार खिला सकी कमल, जानें पूरी हिस्ट्री

Also Read: गुमला में मतदाताओं ने बूथ में काटा बवाल, फिर से चुनाव कराने की रखी मांग

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola