लोहरदगा में बगैर बिजली कनेक्शन के आ रहा है पांच से 10 हजार रुपये का बिल, ग्रामीण परेशान

बगड़ू पंचायत के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोरगो में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण परेशान हैं. गांव में माह में एक दो दिन भी बिजली नहीं रहती है, जबकि माह बीतते विभाग द्वारा पांच से 10 हजार रुपये का बिल थमा दिया जाता है.
बगड़ू पंचायत के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोरगो में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण परेशान हैं. गांव में माह में एक दो दिन भी बिजली नहीं रहती है, जबकि माह बीतते विभाग द्वारा पांच से 10 हजार रुपये का बिल थमा दिया जाता है. गांव में अधिकांश लोगों को बिजली कनेक्शन भी नहीं दिया गया है. जबकि वैसे लोगों को भी पांच से 10 हजार बिल थमा दिया गया है.
ग्रामीण जगरनाथ नागेसिया, सुकरा, करम दयाल, सुरुज, रामु, राजेंद्र, बिफना, बीरू, शिवनाथ, रूपदेव, अभू, महरु, कृष्णा, मंगरु, सुकित, फूलदेव, सुधीर, रवि, रतू, धनदीप, समत, जयराम, जगसू, राजेश, जिरमैन किसान, टुमकी नागेसिया, भदैन, सनीचरिया, बसंती समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि बगैर बिजली उपयोग किये बिजली बिल थमा दिया जाता है. जबकि महीने में मात्र एक से दो दिन ही बिजली दी जाती है. बिजली खराब रहने पर महीनों अंधेरे में गुजर-बसर करना पड़ता है, जिसे देखने वाला कोई नहीं है. बताया कि गांव में तीन से चार बिजली ट्रांसफार्मर हैं, जिसमें अधिकांश खराब रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










