ePaper

..कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू की जयंती मनायी

Updated at : 14 Nov 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
..कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू की जयंती मनायी

कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन लोहरदगा में देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फोटो कार्यक्रम में शामिल लोग लोहरदगा. कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन लोहरदगा में देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री मोहन दुबे ने कहा कि पंडित नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माण की बुनियाद रखने वाले दूरदर्शी नेता थे. उन्होंने विज्ञान, शिक्षा और लोकतंत्र को देश की प्रगति का सर्वोपरि आधार माना. नेहरू जी का व्यक्तित्व सद्भाव, भाईचारा और राष्ट्रप्रेम की जीवंत मिसाल है. उनकी जयंती हमें उनके सपनों के भारत को साकार करने की प्रेरणा देती है. पूर्व जिला महासचिव शाहिद अहमद बेलू ने कहा कि पंडित नेहरू जी ने देश को वैज्ञानिक सोच और आधुनिक विकास की दिशा दी. भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में उनका योगदान अतुलनीय है. उन्होंने कहा कि नेहरू जी की नीतियों ने भारत को विश्व मंच पर एक सम्मानित स्थान दिलाया. अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी ने कहा कि पंडित नेहरू सदैव देश की एकता, विविधता और सांप्रदायिक सौहार्द के पक्षधर रहे. उन्होंने भारत के हर तबके को समान अवसर और सम्मान देने की नीति अपनायी. नेहरू जी के नेतृत्व में देश ने शिक्षा, उद्योग और विदेश नीति के क्षेत्र में मजबूत नींव रखी. महिला जिलाध्यक्ष सीमा परवीन ने कहा कि पंडित नेहरू जी ने भारत की बेटियों को शिक्षा और सम्मान दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई. उनका मानना था कि यदि महिला सशक्त होगी तो राष्ट्र सशक्त होगा.नेहरू जी का राष्ट्रप्रेम हमें सदैव देशहित में कार्य करने की शक्ति देता है. कार्यक्रम में रऊफ अंसारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, प्रदेश सेवादल सचिव प्रदीप विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव हाजी सिकंदर अंसारी, सचिव सवारत अंसारी, स्वास्थ्य सांसद प्रतिनिधि सोनू कुरैशी, सीमा परवीन, कमरुल इस्लाम, सेराज अंसारी, सरीफ अंसारी, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, यासीन अंसारी उर्फ हंसमुख, यासीन कुरैशी, अब्बू रेहान, जगमनी उराँव, अनीमा कुजूर सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola