पेशरार पंचायत भवन में विभिन्न योजनाओं के लिए कैंप का आयोजन

पेशरार पंचायत भवन में विभिन्न योजनाओं के लिए कैंप का आयोजन
कुड़ू़. प्रखंड के टिको गांव में किसान खेत पाठशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. जीमा पंचायत की उपमुखिया वीणा देवी, ग्राम प्रधान जितू पहान और प्रगतिशील किसान इंद्रमणी देवी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम का संचालन सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी प्यारी सांगा ने किया. कार्यक्रम में 35 किसानों को 14 सप्ताह तक प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण में एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के विभिन्न सिद्धांत शामिल हैं, जिनमें व्यवहारिक, यांत्रिक, जैविक और रसायनिक तकनीक के उपयोग पर चर्चा होगी. साथ ही कीटनाशकों के दुष्प्रभाव और संतुलित उपयोग के बारे में भी जानकारी दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




