सब्जी विक्रेता को पिकअप ने रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता को पिकअप ने रौंदा, मौत

बगड़ू थाना क्षेत्र के लावापनी द्वार के समीप शुक्रवार दोपहर पिकअप वाहन के रौंदने से सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी.

विज्ञापन

किस्को. बगड़ू थाना क्षेत्र के लावापनी द्वार के समीप शुक्रवार दोपहर पिकअप वाहन के रौंदने से सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप सवारी वाहन संख्या जेएच07बी3021 लोहरदगा से पेशरार की ओर जा रही थी, इसी दौरान किस्को थाना क्षेत्र के हुआहार निवासी दसवा उरांव पिता स्व फिरंगी उरांव को अपनी चपेट में ले लिया. दसवा उरांव मटर सब्जी लेकर लावापनी द्वार के समीप सड़क किनारे सब्जी बेच रहे थे. मौके पर ग्रामीणों द्वारा पिकअप वाहन के ड्राइवर को अपने गिरफ्त में लेकर उसी वाहन से उक्त व्यक्ति को सदर अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है व गांव में शोक का माहौल है. अविनाश कौर ने जनसंपर्क अभियान चलाया लोहरदगा. नगर परिषद वार्ड नंबर आठ की प्रत्याशी अविनाश कौर ने वार्ड नंबर आठ में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया, इस दौरान उन्होंने सभी मोहल्ले में डोर टू डोर सभी लोगों से मिली, इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड का विकास ही हमारा उद्देश्य है और हम लोग वार्ड की सेवा करने के लिए ही खड़े हुए हैं. पिछले 10 वर्षों में हमने जहां तक हुआ वार्ड वासियों की पूरी सेवा की है और आने वाले समय में हमारी जीत पक्की है. वार्ड वासियों के साथ मिलकर पुन: वार्ड का विकास होगा एवं इसे आदर्श वार्ड बनाने का जो हमारा सपना है वह पूरा होगा. इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ दर्जनों महिलाएं एवं समर्थक मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola