ePaper

कांग्रेस सेवा की भावना से प्रेरित है : सुखैर भगत

Updated at : 20 Feb 2026 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस सेवा की भावना से प्रेरित है : सुखैर भगत

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी समर्थित उम्मीदवार संतोष उरांव के समर्थन में आंबेडकर नगर में जनसभा सह बैठक हुई.

विज्ञापन

लोहरदगा. जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी समर्थित उम्मीदवार संतोष उरांव के समर्थन में आंबेडकर नगर में जनसभा सह बैठक हुई. जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार गुप्ता, अभय महतो, प्रकाश उरांव एवं प्रत्याशी संतोष उरांव ने कहा कि कांग्रेस राजनीति सत्ता की लालसा से नहीं, बल्कि गरीब, शोषित, वंचित और आम नागरिक की सेवा की भावना से प्रेरित है. वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस केवल वादों की पार्टी नहीं, बल्कि जनता के हर सुख-दुःख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहने वाली पार्टी है. वक्ताओं ने नगर के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य नगरवासियों को होल्डिंग टैक्स से राहत, हर घर शुद्ध पेयजल, सम्मानजनक आवास, भ्रष्टाचार-मुक्त नगरपालिका व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय, पुस्तकालय, मजबूत एवं सुरक्षित सड़कें, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, नियमित साफ-सफाई तथा निर्बाध जल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाएँ प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराना है. हैलो वोटर्स का आयोजन किया गया लोहरदगा. 23 फरवरी को मतदान करने के लिए शहरी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हैलो वोटर्स का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम अजय उद्यान से प्रारंभ हुआ जहां पदाधिकारियों व कर्मियों ने मतदाताओं से 23 फरवरी को मतदान करने हेतु अपील की गयी. लोगों से बैनर, पोस्टर, तख्तियों के माध्यम मतदान करने की अपील की गयी. कार्यक्रम बरवाटोली चौक, अपर बाजार होते हुए बड़ा तालाब के पास सम्पन्न हुआ. इस कार्यक्रम में स्वीप कोषांग की वरीय पदाधिकारी-सह- आइटीडीए परियोजना पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास व स्वीप कोषांग अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola