मील का पत्थर साबित होगा अविराम स्कूल ऑफ एक्सीलेंसी : रेल एडीजी

अविराम स्कूल ऑफ एक्सीलेंसी का शुभारंभ
अविराम स्कूल ऑफ एक्सीलेंसी का शुभारंभ कुड़ू लोहरदगा : लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है. अविराम स्कूल ऑफ एक्सीलेंसी को सीबीएसई से 10 2 तक की मान्यता मिलने के बाद इसका विधिवत शुभारंभ किया गया. उदघाटन समारोह में रेल एडीजी सुमन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी और उपविकास आयुक्त दिलिप प्रताप सिंह शेखावत विशिष्ट अतिथि थे. कार्यक्रम का उदघाटन अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टिको कुड़ू के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने किया. मुख्य अतिथि सुमन गुप्ता ने कहा कि अविराम स्कूल और कॉलेज हाल के वर्षों में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दे रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान कुड़ू के लिए मील का पत्थर साबित होगा. अब मैट्रिक पास करने के बाद बच्चों को इंटर कॉलेज की पढ़ाई के लिए दूसरे जिले में नहीं जाना पड़ेगा. शिक्षा में लगातार सुधार जिले के लिए शुभ संकेत पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि शिक्षा में लगातार सुधार जिले के लिए शुभ संकेत है. उन्होंने उल्लेख किया कि अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने बीएड, डीइआइइडी और नर्सिंग की पढ़ाई शुरू कराकर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की असीम संभावनाएं पैदा की हैं.सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने बताया कि अविराम का लक्ष्य है कि जिले के बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें दूसरे प्रदेशों में पलायन न करना पड़े. उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही अविराम लॉ कॉलेज की पढ़ाई भी शुरू होगी. लोहरदगा शिक्षा का हब बन रहा है उपविकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि अविराम के प्रयासों से लोहरदगा शिक्षा का हब बन रहा है, जो जिले के लिए गौरव की बात है. समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को यादगार बना दिया. इस अवसर पर जिप सदस्य गंगोत्री देवी, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, राजू कुमार रजक, नवीन कुमार टिंकू, विनय कुमार, बिनोद कुमार राम, लाल विकास नाथ शाहदेव, ज्योति कुमार, आफताब, पंकज भारती, शिव, चिनिबास, कुंदन गिद्ध, ममता, रेणुका, खुशी, तबस्सुम, खालिदा, शुभम, शबनम, जंगबहादुर, लक्ष्मण, बिरेंद्र, नीरज सहित अनेक लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




