40 वाहनों से डेढ़ लाख जुर्माना वसूला
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन
40 वाहनों से डेढ़ लाख जुर्माना वसूला
विज्ञापन
लोहरदगा. जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के नेतृत्व मे बीएस कॉलेज पिकेट के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. वाहन जांच अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य सभी दो पहिया वाहनों के वाहन और चार पहिया वाहनों के वाहन स्वामी को मोटर वाहन अधिनियम के सभी धाराओं का अनुपालन कराना है. वाहन जांच के तहत दो पहिया वाहनों के वाहन चालको का ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट,नंबर प्लेट आदि की जांच की गयी. मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने वालों से 40 वाहनों से कुल-159500/-(एक लाख उनसठ हज़ार पांच सौ ) रुपये का जुर्माना ऑनलाइन eposs मशीन के द्वारा वसूला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










