किसानों को लाह की खेती के बारे में बताया गया

Updated:
विज्ञापन

किसानों को लाह की खेती के बारे में बताया गया

विज्ञापन

फोटो कार्यक्रम में शामिल किसान किस्को. लाह खेती को प्रोत्साहित करने तथा किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से लाह उत्पादन के लिए तैयार करने के उद्देश्य से किस्को एफपीसीएल (प्रदान सपोर्टेड) के प्रशिक्षण भवन में प्रदान एवं झास्कोलैम्पफ़ द्वारा एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साथ ही लाह खेती को बढ़ावा देने के लिए 90 प्रतिशत अनुदान पर उपकरणों का वितरण किया गया, जिसकी कुल राशि 5,70,000 रही. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में किस्को एवं कुडू प्रखण्ड के एफपीसीएल से जुड़े कुल 100 लाह उत्पादक किसान शामिल हुए. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को वैज्ञानिक विधि से लाख की खेती,कीट प्रबंधन, उचित समय पर छंटाई, और उत्पादन बढ़ाने के आधुनिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गयी.प्रशिक्षण के उपरांत सभी 100 किसानों को व्यक्तिगत रूप से लाख खेती के लिए आवश्यक उपकरण वितरित किये गये. जिससे सामूहिक रूप से खेती के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola