मंगलवारी जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा शहर

Updated at : 25 Mar 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
मंगलवारी जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा शहर

मंगलवारी जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा शहर

विज्ञापन

लोहरदगा़ रामनवमी के उल्लास के बीच मंगलवार को लोहरदगा शहर में भव्य मंगलवारी जुलूस निकाला गया. नगर के विभिन्न अखाड़ों का एकत्रीकरण दो स्थलों गुदरी बाजार स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर और पावरगंज चौक स्थित देवी मंडप में हुआ. इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप और बजरंग बली के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया. भगवा ध्वजों की लहर और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर पूरे जुलूस को उत्तरी और दक्षिणी दो जोनों में बांटा गया था. उत्तरी जोन के तहत ब्राह्मणडीहा, ब्लॉक मोड़, हरमू, ढोंढ़ा टोली, बाबा मठ, वाल्मीकि नगर और पावरगंज अखाड़े के रामभक्त देवी मंडप में एकत्रित हुए. वहीं, दक्षिणी भाग के पुराना शुक्र बाजार, बरवाटोली, बीआइडी, महादेव टोली, चंडी बाड़ी, बावली बगीचा, हटिया गार्डन, थाना टोली समेत कई अखाड़ों का मिलन संकट मोचन हनुमान मंदिर में हुआ. इस दौरान युवाओं ने लाठी और डंडों से हैरतअंगेज पारंपरिक करतब दिखाये. भक्ति और शक्ति के इस अनूठे संगम को देखने के लिए शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा. जुलूस के सफल संचालन में केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष विपुल तामेड़ा, महासचिव पवन प्रजापति, वाल्मीकि कुमार, बिट्टू कुमार, अनुभव कुमार, निशांत वर्मा सहित काफी संख्या में रामभक्तों ने सक्रिय भूमिका निभायी. देर रात तक शहर का माहौल पूरी तरह राममय बना रहा.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola