रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च, डीसी-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च, डीसी-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन

लोहरदगा़ रामनवमी-2026 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त डॉ ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के नेतृत्व में शहरी क्षेत्रों में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया. जिला प्रशासन के इस कदम ने विधि-व्यवस्था संधारण का स्पष्ट संदेश दिया है. फ्लैग मार्च टाउन थाना से शुरू होकर बड़ा तालाब, पावरगंज, न्यू रोड, सोमवार बाजार, टीपू सुल्तान चौक और रहमत नगर समेत विभिन्न संवेदनशील इलाकों से गुजरा. इस दौरान काफी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान मुस्तैद दिखे. डीसी और एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जुलूसों के लिए निर्धारित मार्ग और समय का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाये. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है. साथ ही, चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जा रहा है. मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति के साथ असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर है. प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ पर्व मनाकर जिले की गौरवशाली परंपरा को बनाये रखें. इस मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, डीपीआरओ शिवनंदन बड़ाईक, कार्यपालक पदाधिकारी सुदीप किड़ो, बीडीओ गौरी शंकर शर्मा, सीओ आरएन खलखो और टाउन थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola