राजनीतिक दल के अध्यक्ष व बूथ लेवल एजेंटों को मिला प्रशिक्षण

Updated at : 25 Mar 2026 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
राजनीतिक दल के अध्यक्ष व बूथ लेवल एजेंटों को मिला प्रशिक्षण

राजनीतिक दल के अध्यक्ष व बूथ लेवल एजेंटों को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन

भंडरा. प्रखंड सभागार में बुधवार को बीडीओ प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्षों और बूथ लेवल एजेंटों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी एसआइआर-2026 के दौरान होने वाली गतिविधियों और निर्वाचन संबंधी दायित्वों की विस्तृत जानकारी देना था. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया और बताया कि पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में राजनीतिक दलों और बीएलए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने सभी दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सहयोग की अपील की. इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत, बासुदेव उरांव, माड़वाड़ी उरांव, उमेश प्रजापति सहित कई गणमान्य उपस्थित थे. किस्को सीएचसी में रक्तदान शिविर लगा

किस्को. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड मुख्यालय के अधिकारियों, पंचायत सचिवों, कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों सहित कुल 13 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की. शिविर का मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में जागरूकता फैलाना था. मौके पर आपूर्ति पदाधिकारी उदय महतो ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है. पंचायत सचिव अभिषेक एक्का ने इसे पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया बताते हुए स्वस्थ व्यक्तियों से नियमित रक्तदान की अपील की. रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से संदीप भगत, सीआइ राजेश कुमार, प्रधान सहायक जगरनाथ उरांव, राजेंद्र यादव और कई पीडीएस डीलर शामिल थे. शिविर का सफल संचालन डॉ सजिदुल्लाह खान, बीपीएम चंद्रकिशोर मानकी और ब्लड यूनिट की टीम की देखरेख में हुआ. इस मौके पर कृषि पदाधिकारी राणा अमित शर्मा, कुद्दुस अंसारी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola