किस्को में रामनवमी की धूम, अखाड़ों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Updated:
विज्ञापन

किस्को में रामनवमी की धूम, अखाड़ों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

विज्ञापन

किस्को़ रामनवमी मेले के भव्य आयोजन से पूर्व किस्को प्रखंड के विभिन्न अखाड़ों द्वारा निकाली जा रही शोभायात्राओं से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. बुधवार की रात लावागाई मेला समिति के अंतर्गत आने वाले भुसाड़, पतगेच्छा, हेसापीढ़ी, लावागाई, बेठहठ, रोटवा टोली, हुआहार, सेमरडीह, परहेपाठ और जोरी के अखाड़े गाजे-बाजे के साथ जोरी पहुंचे. यहां भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा, जिनके लिए महाप्रसाद और शरबत की विशेष व्यवस्था की गयी थी. अखाड़ों में ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की थाप पर युवा थिरकते नजर आयें. महावीरी पताकों और भगवा ध्वजों के बीच पारंपरिक हथियारों के साथ युवाओं ने जमकर युद्ध कला का अभ्यास किया. जय श्रीराम के भक्तिमय उद्घोष पूरी रात गूंजती रही. दूसरी ओर, आरेया मेला समिति द्वारा विभिन्न गांवों का भ्रमण किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे उमड़ रहे हैं. मेला समितियों ने आयोजन को लेकर अंतिम तैयारियां पूरी कर ली हैं. आरेया, मेरले, पतरातू, तिसिया और लावागाई में स्वयंसेवकों का चयन, अतिथियों का स्वागत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. प्रशासन और समितियों ने मेले में शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हो सके. इस मौके पर कृष्णा सिंह, जयकिशोर सिंह, अनिल सिंह, सूरज वर्मा, प्रमोद कुमार, प्रेम कुमार शर्मा, ओमप्रकाश महतो, कृष्णा गोप और राजू साहू सहित काफी संख्या में रामभक्त उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola