घर में आग लगने से सभी सामान जले
Updated at : 04 May 2017 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के टाकू गांव में बुधवार दोपहर को एक घर में आग लगने से पूरा घर जल कर राख हो गया. आगलगी की घटना के बाद पूरा परिवार जहां बेघर हो गया है वहीं परिवार के सामने खाने के लाले पड़ गये हैं. बताया जाता है कि टाकू गांव निवासी लधु […]
विज्ञापन
कुड़ू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के टाकू गांव में बुधवार दोपहर को एक घर में आग लगने से पूरा घर जल कर राख हो गया. आगलगी की घटना के बाद पूरा परिवार जहां बेघर हो गया है वहीं परिवार के सामने खाने के लाले पड़ गये हैं. बताया जाता है कि टाकू गांव निवासी लधु भगत के घर पर अचानक बुधवार दोपहर दो बजे आग लग गयी. आग देखते-देखते विकराल रूप ले लिया़ गांव के लोग आग बुझाने के लिए जब तक प्रयास शुरू किये पूरे घर में आग पकड़ ली.
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस घटना में घर में रखा धान, चावल, बच्चों के पढ़ने की किताब, पहनने का कपड़ा समेत सारा सामान जल कर राख हो गया. इससे परिवार के सामने काफी परेशानी खड़ी हो गयी है. सूचना कुड़ू थाना को दे दी गयी है. परिवारवालों ने मुआवजे की मांग की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




