KVS Admission Result 2026: 8 और 9 अप्रैल को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट, ऐसे देखें
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Apr 2026 5:01 PM
केवीएस स्कूल (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)
KVS Admission Result 2026: KVS एडमिशन 2026 की प्रक्रिया अपने लास्ट स्टेज में है. पहली लिस्ट जारी होने के बाद एडमिशन की प्रक्रिया और तेज हो जाएगी. अभिभावकों को सलाह है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें.
KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने एजुकेशन सेशन 2026-27 के लिए कक्षा 1 और बाल वाटिका (Balvatika) एडमिशन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. इसी क्रम में अब एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट 8 और 9 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी. जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए आवेदन किया है, वे इस लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
KVS Admission 2026: कैसे देखें मेरिट लिस्ट?
- सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “KVS Admission 2026” या “Class 1 / Balvatika Merit List” लिंक पर क्लिक करें
- अपने संबंधित क्षेत्र (Region) और स्कूल (KV) का सेलेक्ट करें
- अब आपके सामने मेरिट लिस्ट (PDF) खुल जाएगी
- लिस्ट में अपने बच्चे का नाम या एप्लिकेशन नंबर खोजें
- भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें
कक्षा 1 और बाल वाटिका के लिए जारी होगी लिस्ट
KVS द्वारा कक्षा 1 के साथ-साथ बाल वाटिका (Balvatika-1, 2 और 3) के एडमिशन के लिए भी पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. यह लिस्ट संबंधित स्कूलों और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
कैसे तैयार होती है मेरिट लिस्ट?
केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होता है. इसमें आरक्षण नियमों का पालन किया जाता है. लॉटरी सिस्टम (ड्रॉ ऑफ लॉट्स) के जरिए चयन होता है. अलग-अलग कैटेगरी के छात्रों के लिए सीटें निर्धारित होती हैं.
क्या करें लिस्ट जारी होने के बाद?
जिन छात्रों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आएगा, उनके माता-पिता को तय समय के भीतर संबंधित स्कूल में जाकर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करना अनिवार्य होगा.
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- एड्रेस प्रूफ
- फोटो
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
अगर नाम नहीं आया तो क्या करें?
अगर किसी छात्र का नाम पहली लिस्ट में नहीं आता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. KVS आगे दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी करता है, जिसमें चयन का मौका मिलता है. KVS में एडमिशन प्रायोरिटी सर्विस कैटेगरी के आधार पर होता है.
यह भी पढ़ें- SP vs SSP Jobs: जानें एसपी और एसएसपी में क्या अंतर, किसके पास होती है ज्यादा जिम्मेदारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










