सौतन की हत्या कर महिला फरार

लोहरदगा : लोहरदगा जिला के बगड़ू थाना क्षेत्र के पुलुंगपाटा जोभी जोतरा गांव निवासी विनेश्वर नगेसिया की पत्नी विनिता नगेसिया ने अपनी सौतन सुनिता नगेसिया की टांगी से काट कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह गांव से फरार हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार, विनिता और सुनीता अरहर काटने खेत में […]
लोहरदगा : लोहरदगा जिला के बगड़ू थाना क्षेत्र के पुलुंगपाटा जोभी जोतरा गांव निवासी विनेश्वर नगेसिया की पत्नी विनिता नगेसिया ने अपनी सौतन सुनिता नगेसिया की टांगी से काट कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह गांव से फरार हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार, विनिता और सुनीता अरहर काटने खेत में गयी थी. किसी बात को लेकर दोनों सौतन में बकझक हुई. इसी बीच विनिता ने टांगी से प्रहार कर सुनीता की हत्या कर दी.
पुलिस विनिता की तलाश में छापेमारी कर रही है. तीन साल पहले विनेश्वर की शादी विनिता नगेसिया के साथ हुई थी. उससे विनेश्वर को एक बेटा है. इसी बीच विनेश्वर ने सुनिता नगेसिया से शादी कर ली. विनेश्वर को सुनिता से भी एक बेटा है. विनेश्वर दोनों पत्नी के साथ अलग-अलग घर में रहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




