साढ़े चार साल में भी नहीं बना बक्सा नदी पर पुल

Updated at : 01 May 2017 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
साढ़े चार साल में भी नहीं बना बक्सा नदी पर पुल

इटखोरी : चतरा-इटखोरी मुख्य पथ पर बक्सा नदी पुल का निर्माण साढ़े चार साल में भी पूरा नहीं हुआ. इधर, लगभग एक साल से काम बंद है. दिसंबर 2012 में काम शुरू हुआ था. 18 माह में पूरा होने थे. एक पायलिंग (पिलर) का काम होना शेष रह गया है. पुल का निर्माण नहीं होने […]

विज्ञापन
इटखोरी : चतरा-इटखोरी मुख्य पथ पर बक्सा नदी पुल का निर्माण साढ़े चार साल में भी पूरा नहीं हुआ. इधर, लगभग एक साल से काम बंद है. दिसंबर 2012 में काम शुरू हुआ था. 18 माह में पूरा होने थे. एक पायलिंग (पिलर) का काम होना शेष रह गया है. पुल का निर्माण नहीं होने से भारी वाहनों को भी संकीर्ण (कम चौड़े पुल से गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है.
क्यों बंद है काम: पुल निर्माण में कुछ हिस्सा रैयती जमीन पड़ती है. रैयतों ने मुआवजा की मांग को लेकर काम बंद करा दिया है. रैयतों का कहना था कि जब तक मुआवजा राशि नहीं मिलेगी, तब तक काम नहीं होने देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola