जंगबाज टाकू व लावागाई फाइनल में
Updated at : 01 May 2017 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

कुड़ू(लोहरदगा) : सामुदायिक सोशल पुलिसिंग के तहत बंदूक छोड़ो-वॉलीबॉल खेलो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मे जंगबाज टाकू ने लावागाई लायंस को और लावागाई ने जीमा को हरा दिया. इस तरह शहीद अजय सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2017 के कुड़ू प्रखंड से फाइनल में टीम पहुंची. लोहरदगा में दोनों टीम फाइनल खेलेगी. बताया जाता है कि चार […]
विज्ञापन
कुड़ू(लोहरदगा) : सामुदायिक सोशल पुलिसिंग के तहत बंदूक छोड़ो-वॉलीबॉल खेलो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मे जंगबाज टाकू ने लावागाई लायंस को और लावागाई ने जीमा को हरा दिया. इस तरह शहीद अजय सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2017 के कुड़ू प्रखंड से फाइनल में टीम पहुंची.
लोहरदगा में दोनों टीम फाइनल खेलेगी. बताया जाता है कि चार दिनों से कुड़ू पुलिस ने कुड़ू मंगलबाजार टांड में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया था. प्रखंड के 14 पंचायतों के 14 टीमें शामिल हुई थी. सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले में दोनों टीम फाइनल में पहुंची.
मौके पर कुड़ू थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू, सुदामा प्रसाद, नवीन कुमार टिंकू, गंगा प्रसाद , संतोष मांझी, ब्रजेश कुमार, प्रभात राज, प्रमोद मांझी, नौशाद, ओमप्रकाश भारती, कुड़ू थाना के बीके दीक्षित , सोनाराम कोड़ा व संजय सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




