जिले को तबाह करने की मंशा विफल
Updated at : 24 Feb 2017 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

कई सामान बरामद दो लोग गिरफ्तार लोहरदगा : माओवादियों के गढ़ में पुलिस ने अभियान चला कर बड़ी सफलता पायी है. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने दी. उन्होंने बताया कि उग्रवादियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने और घटना को अंजाम देने के ख्याल से भारी मात्रा में विध्वंसक सामान इकट्ठा किये […]
विज्ञापन
कई सामान बरामद
दो लोग गिरफ्तार
लोहरदगा : माओवादियों के गढ़ में पुलिस ने अभियान चला कर बड़ी सफलता पायी है. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने दी. उन्होंने बताया कि उग्रवादियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने और घटना को अंजाम देने के ख्याल से भारी मात्रा में विध्वंसक सामान इकट्ठा किये थे, जिसे समय रहते पुलिस ने बरामद कर लिया. एसपी ने बताया कि भाकपा माओवादी उग्रवादियों के विरुद्ध 19 फरवरी से 22 फरवरी तक बगडू थाना क्षेत्र के पेशरार ओपी के चैनपुर, केरार, बुलबुल, होन्हे, कोटारी, कोटाम, कोना, पुतरार, मुरहुकरचा, इचवाटांड़, हुसरू, रोरद व ओनेगढ़ा गांवों में छापामारी व सर्च अभियान चलाया.
नक्सलियों के जमा होने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला पुलिस, जगुआर-29, सैट-2 एवं सीआरपीएफ 158 बटालियन के सशस्त्र बल के साथ छापामारी की गयी. अभियान के क्रम में 21 फरवरी को ग्राम केरार में नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखा गया एक कंप्यूटर प्रिंटर को बरामद किया गया. 22 फरवरी को सूचना मिली कि नक्सलियों द्वारा पुलिस बल को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से मुरहू करचा के घने जंगल में कोडेक्स वायर एवं अमोनियम नाइट्रेट को सिन्टेक्स पानी की टंकी के अंदर पैक कर जमीन के अंदर गाड़ कर रखा गया है. सूचना के बाद मुरहू करचा के घने जंगल में सर्च अभियान चलाया गया. इसी क्रम में जमीन के अंदर गाड़ कर रखी हुई टंकी बरामद की गयी. कोडेक्स वायर करीब 200 मीटर, अमोनियम नाइट्रेट का पांच खाली बैग बरामद हुआ. देखने से पता चला कि अमोनियम नाइट्रेट नमी की वजह से पिघल गया है. उक्त स्थान से नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखा हुआ दैनिक उपयोग का सामान एवं आइइडी बनाने में उपयोग होने वाला इलेक्ट्राॅनिक वायर बरामद हुआ. छापामारी अभियान के क्रम में वर्ष 2014 से फरार चल रहे नक्सली पुतरार गांव के बगडू थाना के हीरालाल खेरवार एवं वीरेंद्र खेरवार को गिरफ्तार किया गया.
बरामद सामान : छापामारी में पुलिस द्वारा कोडेक्स वायर लगभग 200 मीटर, अमोनियम नाइट्रेट का पांच खाली बैग, एपसन लिखा एक कंप्यूटर प्रिंटर, पारागौन कंपनी का सेंडल 26 जोड़ा, मल्टीमीटर एक पीस, नौ वोल्ट का बैटरी एक पीस, इलेक्ट्राॅनिक वायर 300 मीटर, विस्फोटक में उपयोग होने वाला इलेक्ट्रॉनिक वायर 200 मीटर, सार्प बजर एक पीस, स्टील बक्सा एक पीस, सिन्टेक्स की टंकी दो पीस, सेलो टेप 40 पीस, तीरपाल तीन पीस, ट्रैकसूट, कंबल, स्वेटर, चादर एवं दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया.
छापामारी दल में शामिल लोग : छापामारी दल में अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ओझा, 158 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट डीके राय, बगडू थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, पेशरार ओपी प्रभारी जगलाल मुंडा सहित सीआरपीएफ, जिला बल एवं झारखंड जगुवार के जवान शामिल थे.
मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ओझा, 158 बटालियन के कमांडेंट मनोज गुप्ता, असिस्टेंट कमांडेंट डीके राय व नवीन प्रकाश पांडेय मौजूद थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




