दुर्गा पूजा पंडालों में लगायेंगे सीसीटीवी : एसडीओ

Updated at : 27 Sep 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा पंडालों में लगायेंगे सीसीटीवी : एसडीओ

शांति समिति की बैठक लोहरदगा : सदर थाना परिसर में दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें. केंद्रीय […]

विज्ञापन

शांति समिति की बैठक

लोहरदगा : सदर थाना परिसर में दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें.

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनुपम प्रकाश कुंवर ने शहर की साफ-सफाई एवं बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने एवं सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की. एसडीओ ने कहा कि सभी दुर्गापूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जायेगी. सभी पूजा पंडाल के लोग अपने वोलिंटियर की तैनाती करेंगे, जिन्हें पूजा पंडाल की ओर से बैच दिया जायेगा.

बैठक नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का, एसडीपीओ अरविंद वर्मा, अंचल अधिकारी अनुराग तिवारी, थाना प्रभारी जेपीएन चौधरी, इंस्पेक्टर अरुण कुमार, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध राय, संदीप गुप्ता,मोहन दुबे, सीताराम शर्मा, मनोज जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, राजीव रंजन, कुमार संदीप, कृष्णा सिंह, राजकुमार वर्मा, राजेश महतो, सुधीर अग्रवाल, नीतीश वर्मा, साबिर खान, सज्जाद खान, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर, दीपक सरार्फ, रशीद खान, कनक वर्मा, विनोद भगत, बलवीर देव, नयुम खान, राजू कुरैशी, शकील अंसारी, मनोज साहू, प्रदीप कुमार, पवन सिंह, मुरलीधर अग्रवाल, रवि वर्मा, नीतिश वर्मा, निशिथ जायसवाल व सउद आलम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola