स्वच्छता सामूहिक जिम्मेवारी है : अमरेंद्र

Updated at : 22 Sep 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता सामूहिक जिम्मेवारी है : अमरेंद्र

स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभिलाषा भवन में जिलास्तरीय कार्यशाला लोहरदगा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभिलाषा भवन में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद […]

विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभिलाषा भवन में जिलास्तरीय कार्यशाला
लोहरदगा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभिलाषा भवन में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद थे.
मुख्य अतिथि सहित डीसी डाॅ भुवनेश प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता गुमला अंचल के पीएन सिंह, यूनिसेफ स्केप हेड कुमार प्रेमचंद, डीडीसी दानियल कंडुलना, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रेयाज आलम ने कार्यशाला का उदघाटन किया. कार्यशाला में प्रधान सचिव ने प्रखंडवार समीक्षा की. उन्होंने कहा कि स्वच्छता सामूहिक जिम्मेवारी है.
जब तक सभी लोग स्वच्छता को लेकर आगे नहीं आयेंगे, तब तक स्वच्छता अभियान पूरा कर पाना संभव नहीं है. लोहरदगा जिला सबसे छोटा जिला है. यहां स्वच्छता अभियान को तेजी से पूरा करें. उन्होंने कहा कि लोहरदगा जिला में छह महीने में जितना काम होना चाहिए था, उतना काम नहीं हो सका है. इसका कारण अतिवृष्टि है. योजनाबद्ध तरीके से शौचालय निर्माण करा कर जिले को खुले में शौच से मुक्त करना है.
डीसी डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने जिले में निर्मित शौचालय एवं उसके उपयोग के बारे में कहा कि गुलाबी गैंग, छोटा सिपाही व नवरत्न ग्रुप द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान सार्थक साबित हुआ है.
जल्द ही लोहरदगा जिला खुले में शौच से मुक्त जिला होगा. मौके पर सहायक अभियंता मुकेश कुमार मंडल, जेइ जहींद्र भगत, सचिंद्र मोहन झा, पंचम लाल चौरसिया, सुमन राज खलखो, गुंजन कुमार सिंह, गोविंद कच्छप, रोहित उरांव, अखिलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार पिंगुआ, संजय कुमार, बीडीओ रजनीश कुमार, सीमा दीपिका टोप्पो, नूतन कुमारी, सहायक अभियंता शिवनाथ महतो सहित महिला मंडल समूह की महिलाएं व कार्यालय कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola