युवा शक्ति पर ही निर्भर है देश का भविष्य
Updated at : 20 Sep 2016 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में कुटमू गांव में बालक-बालिकाओं के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया. शांति आश्रम किस्को मोड़ में आयोजित कार्यक्रम में उरी सेक्टर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गयी. मौके पर जिला प्रभारी प्रवीण भरत ने कहा कि हमें अपने सैनिकों […]
विज्ञापन
लोहरदगा : पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में कुटमू गांव में बालक-बालिकाओं के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया. शांति आश्रम किस्को मोड़ में आयोजित कार्यक्रम में उरी सेक्टर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गयी. मौके पर जिला प्रभारी प्रवीण भरत ने कहा कि हमें अपने सैनिकों पर गर्व है. उन्होंने आतंकवादियों की कार्रवाई काे कायरतापूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि युवा शक्ति पर ही देश और समाज का भविष्य निर्भर करता है.
हमें खेलकूद, योग व अध्ययन में सामंजस्य बैठा कर आध्यात्मिकता का वातावरण तैयार करना होगा. युवाओं को सहयोग एवं स्वस्थ वातावरण की जरूरत है. मौके पर जगनंदन पौराणिक,अभय भारती, राजकुमार, आशीष कुमार आर्य, मदन गुप्ता, विनय उरांव, अरुण उरांव, जीतराम भगत व मंगलू उरांव सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




