ट्रेन से कट कर महिला की मौत, बच्ची बची
Updated at : 15 Sep 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा. लोहरदगा-रांची ट्रेन की चपेट में आकर नरकोपी स्टेशन के पास एक महिला की मौत हो गयी. वहीं महिला की ढाई वर्षीया बच्ची बाल-बाल बच गयी. घटना बुधवार की है. बताया जा रहा है कि लोहरदगा से रांची जा रही 6 आरएल लोहरदगा से खुली. इसी क्रम में नरकोपी स्टेशन से थोड़ी दूर एक महिला […]
विज्ञापन
लोहरदगा. लोहरदगा-रांची ट्रेन की चपेट में आकर नरकोपी स्टेशन के पास एक महिला की मौत हो गयी. वहीं महिला की ढाई वर्षीया बच्ची बाल-बाल बच गयी. घटना बुधवार की है. बताया जा रहा है कि लोहरदगा से रांची जा रही 6 आरएल लोहरदगा से खुली. इसी क्रम में नरकोपी स्टेशन से थोड़ी दूर एक महिला अपनी बच्ची को गोद में लेकर ट्रैक पर खड़ी थी.
संभवत: महिला ने ट्रेन को नहीं देखा और ट्रेन की चपेट में आ गयी, जबकि गोद में उसकी बच्ची दूर जा गिरी. इस घटना में महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला की पहचान 25 वर्षीया नरगिस के रूप में की गयी, जो जमरद्दीन की पत्नी थी. नरकोपी के मसियातु की रहने वाली थी. दुर्घटना के बाद ट्रेन को वहीं रोक दिया गया और शव को ट्रेन से रांची ले जाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




