किस्को, सेन्हा और भंडरा का ट्रांसफारमर जला, पहल नहीं

Updated at : 15 Sep 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
किस्को, सेन्हा और भंडरा का ट्रांसफारमर जला, पहल नहीं

किस्को प्रखंड के पतरातू सबस्टेशन का पावर ट्रांसफारमर जला तकनीकी टीम के निरीक्षण के बाद ही मिलेगी जानकारी : एसडीअो लोहरदगा. लोहरदगा जिला में बिजली की व्यवस्था काफी खराब हो गयी है. जिला के किस्को, सेन्हा एवं भंडरा प्रखंड में तो बिजली की स्थिति आैर भी खराब है. किस्को प्रखंड के पतरातू सब स्टेशन का […]

विज्ञापन
किस्को प्रखंड के पतरातू सबस्टेशन का पावर ट्रांसफारमर जला
तकनीकी टीम के निरीक्षण के बाद ही मिलेगी जानकारी : एसडीअो
लोहरदगा. लोहरदगा जिला में बिजली की व्यवस्था काफी खराब हो गयी है. जिला के किस्को, सेन्हा एवं भंडरा प्रखंड में तो बिजली की स्थिति आैर भी खराब है. किस्को प्रखंड के पतरातू सब स्टेशन का पावर ट्रांसफारमर जलने से किस्को प्रखंड क्षेत्र के गांवों में अंधेरा है. पतरातू पावर सब स्टेशन से किस्को, बगड़ू एवं तिसिया फीडर को बिजली आपूर्ति की जाती है.
इस पावर सब स्टेशन में पूर्व में स्थापित ट्रांसफारमर भी 30 जुलाई 2016 को जल गया था. इसकी मरम्मत के लिए विभागीय स्तर पर कोई पहल नहीं की गयी. तीनों फीडरों का लोड दूसरे ट्रांसफारमर में दे दिया गया. अधिक लोड पड़ने के कारण दूसरा ट्रांसफारमर भी 13 अगस्त को खराब हो गया. इसके कारण प्रखंड क्षेत्र के 4500 उपभोक्ता अंधेरे में रह रहे हैं. इस संबंध में एसडीओ का कहना है कि तकनीकी टीम के निरीक्षण के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
शीघ्र दूर की जायेगी तकनीकी खराबी : जेइ
भंडरा प्रखंड क्षेत्र में भी बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्त परेशान हैं. छात्राओं को भी काफी परेशानी हो रही है. मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से विद्युतापूर्ति ठप है. विभाग के जेइ जेम्स कुजूर का कहना है कि फीडर में आयी तकनीकी खराबी को दूर कर शीघ्र ही प्रखंड क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी जायेगी.
चितरी महुआटोली में तीन
माह से बिजली नहीं
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के चितरी महुआटोली का ट्रांसफारमर भी पिछले तीन माह से जल गया है, लेकिन विभाग द्वारा इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है. इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के पदाधिकारियों से बात की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण ही ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है.
एक माह में जले ट्रांसफारमर बदलेंगे जायेंगे : विधायक
विधायक सुखदेव भगत ने कहा है कि अभी वह लोहरदगा जिला से बाहर हैं. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात कर समस्या का जल्द समाधान किया जायेगा. श्री भगत ने कहा कि लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के लिए 50 ट्रांसफारमर की सूची बनायी गयी है. एक माह के अंदर जले हुए ट्रांसफारमरों को बदलने का काम खारूमाटू से शुरू होगा. बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए शीघ्र ही विभाग के जीएम से बात की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola