शिशु मंदिर में मनाया गया करमा उत्सव
Updated at : 13 Sep 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा़ : रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज में करमा उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपप्रधानाचार्या सुधा देवी एवं संगीता मित्तल ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. आचार्य सूरज साहू ने बच्चों को करमा पर्व की जानकारी दी. कहा: करमा प्रकृति की पूजा है. बहन […]
विज्ञापन
लोहरदगा़ : रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज में करमा उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपप्रधानाचार्या सुधा देवी एवं संगीता मित्तल ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. आचार्य सूरज साहू ने बच्चों को करमा पर्व की जानकारी दी. कहा: करमा प्रकृति की पूजा है. बहन अपने भाई की रक्षा के लिए करमा का उपवास रखती है.
यह पर्व हरियाली का प्रतीक है. शिक्षिका किरण तिर्की ने करमा पर्व पर गीत प्रस्तुत किया, जबकि आचार्या पुष्पा खलखो, सुजाता देवघरिया एवं छात्राओं ने करमा पर सामूहिक रूप से नृत्य किया. मौके पर डोली, नीलम कुमारी, आचार्य सुधांशु कुमार, जनार्दन सिंह व अरुण बैठा सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




