खेत में मिला महिला का शव वज्रपात से मौत की आशंका
Updated at : 13 Sep 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

कुड़ू : थाना क्षेत्र के कुंदो गांव निवासी सामी देवी का शव खेत से सोमवार को बरामद किया गया है. संभवत: उसकी मौत वज्रपात की चपेट में आने से हुई है. बताया जाता है कि सामी देवी के पति लक्षमण लोहरा की मौत काफी पहले हो गयी है. सामी ही मजदूरी कर किसी प्रकार अपने […]
विज्ञापन
कुड़ू : थाना क्षेत्र के कुंदो गांव निवासी सामी देवी का शव खेत से सोमवार को बरामद किया गया है. संभवत: उसकी मौत वज्रपात की चपेट में आने से हुई है. बताया जाता है कि सामी देवी के पति लक्षमण लोहरा की मौत काफी पहले हो गयी है. सामी ही मजदूरी कर किसी प्रकार अपने तीन बच्चों का लालन-पालन कर रही थी.
शनिवार को काम करने की बात कह कर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी. घर वालों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. सोमवार को खेत में सामी का शव मिला. शव झुलसा हुआ था. संभावना जतायी जा रही है कि खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की हुई घटना की चपेट में सामी आ गयी होगी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




