डीसी से मिले, मजदूरी भुगतान की मांग की
Updated at : 08 Sep 2016 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : सेन्हा प्रखंड की डांडू पंचायत के मनरेगा मजदूरों ने उपायुक्त से मिल कर मजदूरी भुगतान नहीं होने की शिकायत की. मजदूरों ने शिकायत की कि पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक से भुगतान के लिए कई बार मांग की गयी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है. मनरेगा मजदूरों ने बताया कि पुराने मेठ […]
विज्ञापन
लोहरदगा : सेन्हा प्रखंड की डांडू पंचायत के मनरेगा मजदूरों ने उपायुक्त से मिल कर मजदूरी भुगतान नहीं होने की शिकायत की. मजदूरों ने शिकायत की कि पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक से भुगतान के लिए कई बार मांग की गयी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है. मनरेगा मजदूरों ने बताया कि पुराने मेठ को हटा कर नया मेठ का चुनाव कराने के बाद भी पुराना मेठ ही अपने लोगों से काम करा रहा है, जिसके कारण हमलोगों का भुगतान नहीं हो रहा है.
डीसी से मिलने वालों में अफिंद्र साहू, महेंद्र उरांव, बसंती देवी, राजकेश्वर साहू, प्रवीण साहू, प्रमोद साहू, अनिता देवी, बालक देवी, समीउल्ला अंसारी, रोहित उरांव व बाबूलाल उरांव सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




