पिछड़ा आयोग ने जाना हलवाई जाति का हाल

Updated at : 08 Sep 2016 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
पिछड़ा आयोग ने जाना हलवाई जाति का हाल

लोहरदगा : राज्य पिछड़ा आयोग का तीन सदस्यीय दल लोहरदगा पहुंचा. यहां परिसदन भवन में जिले के अधिकारियों एवं हलवाई जाति के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की. बैठक में बताया गया कि वर्तमान समय में हलवाई जाति बीसी टू में है, जिसे बीसी वन में लाने की मांग की जा रही है. इनकी स्थिति […]

विज्ञापन
लोहरदगा : राज्य पिछड़ा आयोग का तीन सदस्यीय दल लोहरदगा पहुंचा. यहां परिसदन भवन में जिले के अधिकारियों एवं हलवाई जाति के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की.
बैठक में बताया गया कि वर्तमान समय में हलवाई जाति बीसी टू में है, जिसे बीसी वन में लाने की मांग की जा रही है. इनकी स्थिति का अध्ययन करने के लिए यह टीम जिले के दौरे पर आयी है. टीम के सदस्यों ने अधिकारियों से हलवाई जाति की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की.
समाज के लोगों से भी इसकी जानकारी ली गयी. टीम में पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश, श्री कश्यप एवं शमुशद्दीन अंसारी शामिल थे. टीम के लोगों ने उपविकास आयुक्त दानियल कंडुलना, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, अंचल अधिकारी अनुराग तिवारी से बातचीत की. बैठक के बाद टीम के लोग भंडरा प्रखंड के लिए रवाना हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola