अतिक्रमित जमीन को खाली कराने का निर्णय

Updated at : 07 Sep 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमित जमीन को खाली कराने का निर्णय

लोहरदगा : नगर परिषद सभागार में नप अध्यक्ष पावन एक्का की अध्यक्षता में बोर्ड की विशेष बैठक हुई. कहा गया कि शहर में जहां-तहां कचरा पड़ा हुआ है. फेंकने की जगह के अभाव में कर्मियों को परेशानी हो रही है. कचरा को मैला गढ़हा में फेंकने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि मैला गढ़हा […]

विज्ञापन
लोहरदगा : नगर परिषद सभागार में नप अध्यक्ष पावन एक्का की अध्यक्षता में बोर्ड की विशेष बैठक हुई. कहा गया कि शहर में जहां-तहां कचरा पड़ा हुआ है. फेंकने की जगह के अभाव में कर्मियों को परेशानी हो रही है.
कचरा को मैला गढ़हा में फेंकने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि मैला गढ़हा नगर परिषद की जमीन है. यहां पहले भी कचरा फेंका जाता था, किंतु कुछ लोगों ने इसका अतिक्रमण कर लिया है. बैठक में अतिक्रमित भूमि को खाली कराने का भी निर्णय लिया गया. साथ ही सफाई कार्य के उपयोग में आने वाले वाहनों की मरम्मत कराने की बात कही गयी. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर, प्रधान सहायक सफदर आलम, वार्ड पार्षद प्रमोद कुमार राय, आदिल करीम, गुलनाज परवीन, कमला देवी, सुमन कैरोलिना तिर्की, अविनाश कौर, दिनेश पांडेय, तहेरा तब्बसुम, शशि कुमार वर्मा, रवि नारायण महली, राजीव रंजन, अरुण कुमार वर्मा, ओम पाल उरांव व नंदलाल उरांव मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola